Openspace.org
About the Midpeninsula Regional Open Space District

पर्यावरण के प्रति संवेदनशील सार्वजनिक मनोरंजन, आनन्द, और शिक्षा के लिए खुली जगह वाली भू-सम्पदा के निर्माण और संरक्षण के प्रति वचनबद्ध सार्वजनिक संस्था Midpeninsula Regional Open Space District (मिडपेनिंसुला रीजनल ओपन स्पेस डिस्ट्रिक्ट) में आपका स्वागत है। हमारी भू-सम्पदा पर, आपको रोजमर्रा के कामों से छुटकारा मिलेगा और “साँस लेने की फुर्सत” का भरपूर अनुभव होगा।    

हमारे प्रयासों का लक्ष्य सैन फ्रांसिस्को बे एरिआ में लगातार हरी पट्टी बनाने के लिए डिस्ट्रिक्ट की भू-सम्पदा के लगभग 60,000 एकड़ क्षेत्र (26 संरक्षित क्षेत्रों में) को दूसरे सार्वजनिक पार्क के मैदानों से जोड़ना है। पहले से ही, स्थानीय संस्थाओं व संगठनों के साथ सहयोग से बे ट्रेल, रिज़ ट्रेल, और स्काईलाइन-टू-दी-सी ट्रेल सहित कई क्षेत्रीय ट्रेल सिस्टम्स के साथ अबाध सम्बन्ध स्थापित हो चुके हैं।

यह डिस्ट्रिक्ट पेनिंसुला की बगल में 17 शहरों के 700,000 से भी अधिक निवासियों के उपयोग में आता है और अपने लगातार-बदलते हुए समुदायों की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम आपको प्रकृति और ताजी हवा के अपने मरुद्यानों में राहत पाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।  

खुले मैदान पायें
हमारे खुले सुरक्षित स्थान साप्ताहिक कार्यदिवसों और सप्ताहांत दिनों में, साल में 365 दिन, बिना किसी शुल्क के खुले रहते हैं। हमारी बहुत सी पगडंडियां (ट्रेल्स) पद-यात्रियों, पहाड़ पर मोटर साइकिल चलाने वालों, और घुड़सवारों के लिए खुली हैं। कुछ इलाकों में, हम कुत्तों के लिए भी जगह की व्यवस्था करते हैं। हम कई मुफ्त कार्यक्रम और सुविधायें प्रदान करते हैं, जिनमें शामिल हैं: Daniels Nature Center (डैनियल्स नेचर सेंटर), Deer Hollow Farm (डीअर होलो फार्म), परिवार के अनुकूल बनायी गयी खुले मैदानों की खोज सम्बन्धी सैर, तथा और भी बहुत कुछ।

शुरुआत करने के लिए कुछ सुझाव नीचे दिये गये हैं:

खुले मैदानों के लिए नये हैं?
हमारी डोसेंट के नेतृत्व वाली free docent-led hikes (मुफ्त पद-यात्राओं) में से किसी का अपने पैरों को अनुभव करायें। आइये हमारे प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपको स्फूर्ति प्रदान करने वाले साहसिक रोमांच के लिए जंगलों के बीच पगडंडियों पर लेकर चलें। साँस के साथ ताजी हवा अन्दर लेते हुए और आराम करते हुए स्थानीय पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।   

सचमुच धीमी शुरुआत करना चाहते हैं?
व्हीलचेयर का उपयोग करने वाले आगंतुकों, सैर करने वालों, पद-यात्रियों, बच्चों, या खुली जगह के कम कठोर अनुभव की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए आदर्श हमारी नौ most accessible trails (सर्वाधिक सुलभ पगडंडियों) में से किसी का भी प्रयोग करके देखें।

साथ में बच्चे हैं?
हमारी सुविधायें जैसे कि डैनियल्स नेचर सेंटर और डीअर होलो फार्म परिवार के अनुकूल बनायी गयी खुले मैदानों की खोज सम्बन्धी रोचक सैर और अन्य स्फूर्तिदायक, मुफ्त, kid-friendly (बच्चों के अनुकूल) शिक्षा सम्बन्धी अनुभव प्रदान करती हैं।  

अपने गीअर का उपयोग करना चाहते हैं?   
यह डिस्ट्रिक्ट बे एरिआ में किसी भी अन्य भूमि-संस्था की तुलना में अधिक बहु-उपयोगी पगडंडियां प्रदान करता है। अपनी बाइक का हेल्मेट पकड़ें और 150 मील से भी अधिक लम्बी mountain biking (पहाड़ी पगडंडियों पर साइकिल चलाने) निकल पड़ें। या अपने घोडे़ की काठी पर बैठें और हमारे संरक्षित क्षेत्रों का horse (घोडे़) पर दौरा करें। या ऐसा करें, टेंट लगायें, और Black Mountain Backpack Camp (ब्लैक माउंटेन ब्लैकपैक कैम्प) में तारों के नीचे रात गुजारें।

अपने गैजेट निकालने का कारण चाहिये?
हमारे नये और उन्नत Preserve Finder (प्रिज़र्व फाइंडर), जो कि गूगल मैप्स द्वारा चलाया जाने वाला परस्पर सूचना का आदान-प्रदान करने का साधन है, का प्रयोग करके अपने दौरे की योजना बनायें। फिर, हाथ में थामे जाने वाले उस GPS को चार्ज करें, हमारे download our preserves data (संरक्षित क्षेत्रों से सम्बन्धित डैटा को डाउनलोड करें), और खजानों की खोज में पगडंडियों पर पहुँच जायें। आपको कभी मालूम नहीं होता कि geocachers (पृथ्वी को समझने वालों) के पास क्या-क्या है!

और अधिक जानकारी:
और अधिक जानकारी के लिए, कृपया वेबसाइट openspace.org देखें या डिस्ट्रिक्ट ऑफिस को 650-691-1200 पर फोन करें। साथ ही निश्चित रूप से हमारे तिमाही ई-न्यूज़लैटर Open Space Views (ओपन स्पेस व्यूज़), जिसमें प्रदान की जाने वाली सभी गतिविधियों का सूक्ष्म विवरण शामिल होता है, के लिए साइन अप करें।  

  Additional Information

Support Open Space

District Address:
330 Distel Circle
Los Altos, CA 94022-1404
650-691-1200
email: info@openspace.org

Contact Us Terms of Use & Privacy Policy Photo Credits Site Map Search